खेसारी का सैड सॉन्ग हुआ लॉन्च, कुछ ही देर में मचा दिया धमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी का सैड सॉन्ग लॉन्च हो गया है। छठ गीत के बाद अब खेसारी लाल यादव ने एक सैड सॉन्ग गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। खेसारी लाल यादव का ये नया सॉन्ग आज सुबह ही लॉन्च हुआ है। यह गाना उनके यूट्यूब चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर लॉन्च हुआ है। खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम ‘नवंबर में चल जईबू जान’ है। इसे खेसारी ने बहुत ही खूबसूरती से गया है। इस गाने का म्यूजिक भी काफी शानदार है।
लॉन्च हुआ खेसारी का सैड सॉन्ग
खेसारी लाल यादव के इस नए सॉन्ग ‘नवंबर में ‘चल जईबू जान’ को अजीत हलचल ने लिखा है। गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने कंपोज़ किया है। गाना बहुत ही अच्छा है। गाना लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में फैंस द्वारा लाखों बार सुना जा चुका है। ये सॉन्ग ऑडियो वर्जन में लॉन्च हुआ है। इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा यानी 368,926 बार सुना जा चुका है। खेसारी लाल यादव इस सॉन्ग में एक प्रेमी का दुख बयान कर रहे हैं। गाने में प्रेमिका की शादी किसी और के साथ होने जा रही तो यही दुख खेसारी लाल यादव बयान कर रहे हैं। प्रेमिका की शादी किसी और के साथ होने से वो काफी सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें- मोची टोला मस्जिद बम ब्लास्ट : ज़ोरदार धमाके के चलते 3 सफाईकर्मी सहित कई लोग घायल
गाने में प्रेमी का दुख बता रहें खेसारी
इस नए सैड सॉन्ग में एक प्रेमी के दुख को बताया गया है। गाने में प्रेमी ने अपने गाने के जरिये कहा है कि नवंबर में तुम चली जाओगी, दिसंबर में यह शरीर टूट जायेगा। ज़िन्दगी भर साथ रहना का वादा कर के प्रेमिका के दूर जाने का दुख खेसारी अपने इस गाने में बता रहे हैं। खेसारी हमेशा ही अपने फैंस के लिए कुछ नया ले के आते हैं। छठ के महापर्व पर भी उन्होंने छठ के कई गीत लॉन्च किया थे और अब एक सॉन्ग लॉन्च करके अपने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।