केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मातृ शोक

पटना: केंद्रीय कानून मंत्री व पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद का गुरूवार देर रात देहांत हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह नागेश्वर कॉलोनी बोरिंग रोड स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। शनिवार को, दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
काफी दिनों से थीं बीमार
विमला प्रसाद करीब दो महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। उसके चलते पहले दिल्ली में इलाज के बाद उनका पटना स्थित आवास पर ही एक मिनी आइसीयू बनाकर इलाज चल रहा था। उन्हें दो महीने पहले हालत ज्यादा खराब होने पर पटना के ही पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ट्वीट कर दी जानकारी
अपने ट्वीट में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिखा है कि माता जी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत थीं और उनका आशीर्वाद मेरी सफलता की कुंजी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। पटना प्रवास के दौरान माता जी को महान नेताओं जैसे अटल जी, दीनदयाल जी और नाना जी देशमुख के सत्कार का सौभाग्य मिला।
She was a source of my inspiration and all my achievements in life are because of her blessing. May her soul rest in peace.
माता जी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत थीं और उनका आशीर्वाद मेरी सफलता की कुंजी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
My mother Bimla Prasad has left for her heavenly abode late last night. She was ailing for some time.
मेरी आदरणीय माता जी बिमला प्रसाद अब नहीं रहीं। वे लम्बे समय से बीमार थीं। pic.twitter.com/JU0LG7qmjk— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) December 25, 2020
अटल जी से था गहरा लगाव
विमला का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से भी काफी लगाव था। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और ठाकुर प्रसाद करीबी मित्र थे। 90 वर्षीय विमला प्रसाद पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता रहे ठाकुर प्रसाद की पत्नी थीं।बिहार BJP के संस्थापक और पूर्व मंत्री दिवंगत ठाकुर प्रसाद की पत्नी दिवंगत विमला प्रसाद के सबसे बड़े बेटे रविशंकर प्रसाद हैं, दूसरे राजीव शंकर है और तीसरे बेटे संजीव शंकर हैं। तीन बेटियों में प्रतिभा कुमार सबसे बड़ी हैं। सबसे छोटी बेटी अनुराधा प्रसाद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला की पत्नी हैं।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत विमला देवी को ऊर्जावान मिलनसार और सामाजिक महिला बताते हुए उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निधन की खबर मिलते ही दूरभाष पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से बात की।
भाजपा नेताओं ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां के निधन पर BJP नेताओं ने शोक प्रकट किया है। विमला देवी के निधन पर उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आरके सिंह, नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे ने भी दुख जताया है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधि और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने भी शोक जताया है। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने भी उनके निधन को समाज के लिए बड़ा नुकसान बताया है।