रानी चटर्जी मनाएंगी छठ, पूरी तैयारी के साथ कर रही हैं छठी मइया का इंतज़ार

भोजपुरी सिनेमा की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रानी चटर्जी मनाएंगी छठ का ख़ास त्यौहार। रानी चटर्जी हमेशा ही सोशल साइट पर एक्टिव रहती हैं। ये आये दिन इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो और फोटोज के कारण ही तो उनके फैंस और फॉलोवर्स को उनकी लाइफ के बारे में पता चलता है यानी अपडेट्स मिलते रहते हैं। अभी आज ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है और शादीशुदा महिला की तरह सजी हुई हैं। उन्होंने सिर पर मांगटीका और नाक में नथ पहन रखी है। माथे पर लाल बिंदी भी लगा रखी है। फोटो देखने के बाद तो उनके फैंस उनके और भी दीवाने हो गए होंगे।
रानी चटर्जी मनाएंगी छठ का त्यौहार
रानी चटर्जी ने अपने गले में एक हार पहन रखा है और आँखों में गहरा कला काजल भी लगा रखा है, जो उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहा है। उनकी लाल रंग की साड़ी पर कढ़ाई का वर्क हो रखा है। दरअसल, वह छठ पूजा करने कि तैयारी कर रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन पर अपने फैंस को भोजपुरिया छठ की शुभमकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘छठ पर्व की शुभकामनाएं। जय छठी मईया।’
यह भी पढ़ें- बिहार एसटीइटी एग्जाम 2019 इस वजह से स्थगित हुआ
आज से शुरू छठ का त्यौहार
आज से ही छठ पूजा का पर्व शुरू होने जा रहा है। ये ख़ास त्यौहार पूरे 4 दिनों तक चलता है, जिसमें सूर्य देव की उपासना पूरे मन के साथ की जाती है। नहाय खाय के साथ शुरू होने वाला छठ सूर्य अर्घ्य के साथ चौथे दिन समाप्त होता है। छठ की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी जाती है। जिसमें कि छठ घाट की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई से लेकर सजावट तक काम पहले ही संपन्न हो जाता है। इसके अलावा गेहूं को साफ करने और माटी का चुल्हा भी पहले से ही बना लिया जाता है। यह त्यौहार भोजपुरी के काफी एक्टर्स मनाते हैं।