नए साल का स्वागत और 2019 को विदाई देने को तैयार हुआ पटना

नए साल का स्वागत : बीते हुए साल को खास अंदाज में अलविदा कहने और नव वर्ष का स्वागत करने के लिए बिहार की राजधानी पटना तैयार है। शहर के अलग-अलग पार्कों और पिकनिक स्पॉट्स के अलावा संजय गांधी जैविक उद्यान नए साल के जश्न के लिए सज-धजकर तैयार है। पार्कों में रंग-बिरंगे फूल लगाए गए हैं, तो वहीं बच्चों के लिए झूले भी हैं। पटना जू में संकरी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, तो दूसरी ओर नए साल पर आने वाले सैलानियों के लिए खास तौर पर हिमालयन बीयर और चिंपांजी को प्रदर्शनी के लिए मंगाया गया है। राजधानी वाटिका यानी इको पार्क को भी सजाया जा रहा है।
1 जनवरी को लगने वाला शुल्क :
Patna Zoo में अगर आप 1 जनवरी का जश्न मनाना चाहते हैं, तो वहां वयस्कों के लिए 100 रुपए और बच्चों के लिए 50 रुपए का शुल्क है।
– Eco park में वयस्कों के लिए 50 रुपए और बच्चों के लिए 25 रुपए एंट्री चार्ज है। इसकी भी एडवांस में टिकट बुकिंग की जा रही है।
– वीर कुंवर सिंह पार्क में वयस्कों को जहां एंट्री के लिए 25 रुपए तो बच्चों को 10 रुपए देना होगा।
एसके पुरी पार्क में वयस्कों का एंट्री शुल्क 25 और बच्चों का 10 रुपए है।
– नवीन सिन्हा, शिवाजी पार्क और पुनाईचक पार्क में वयस्कों की एंट्री 10 रुपए और बच्चों की 5 रुपए में होगी।
– गोलघर लाइट एंड साउंड शो के लिए वयस्कों को जहां 25 रुपए तो बच्चों को 15 रुपए देना होगा।
नए साल का स्वागत : सुरक्षा का पुख्ता इंतेजाम
पटना के वन प्रमंडल पदाधिकारी निशिकांत कुमार ने बताया कि पहली जनवरी को लोग राजधानी के विभिन्न पार्कों में दूर-दूर से पिकनिक मनाने आते हैं। इस बार लगभग 30 से 40 हजार लोगों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।पार्कों में जगह-जगह पुलिस की चौकसी रहेगी।मुख्य पार्कों के बाहर एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। मेडिकल सुविधा भी होगी। महिलाओं के लिए अलग से टिकट काउंटर होंगे।
यह भी पढ़ें-