सीएम नीतीश का ऐलान:हर सरकारी भवन पर लगाए जाएंगे सोलर प्लांट

सीएम नीतीश का ऐलान:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बापू सभागार में जल-जीवन हरियाली-अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अभियान की विधिवत शुरुआत 15 अगस्त से होगी, लेकिन इससे पहले जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।ताकि थोड़ी जागरूकता बढ़े इस कार्यक्रम के लिए। पृथ्वी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर जन जागृति की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए पूरे बिहार में अभियान चलाना होगा। उन्होंने सोलर प्लांट लगाने पर भी जोर दिया और कहा कि सभी सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाये जाएंगे।नीतीश कुमार का ये कदम सही माना जा रहा है,तो वही कई लोग इसे चुनावी स्टंट बता रहे।
सीएम नीतीश का ऐलान:नीतीश बोले सौर्य ऊर्जा:-
मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा लोग पहले नकली बिजली कहते थे, लेकिन लोगों को मालूम नहीं है कि सौर्य ऊर्जा अक्षय ऊर्जा है। यही असली बिजली है, जो ग्रिड से बिजली आती है वो कोयले की बिजली है। कोयले की सीमा है और यह एक दिन खत्म हो जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जीवन व हरियाली होगी तभी खुशहाली होगी।इसके लिए हम लोगों को प्रेरित करेंगे।लोगो को आगे लाएंगे इसके लिए,जागरूकता बढ़ाएंगे लोगो के अंदर।उन्होंने कहा कि वर्षा अनुपात में कमी आयी है और यही जलवायु परिवर्तन है।कुएं के इस्तेमाल न करने से जलस्तर में गिरावट आयी है। हम पूरे बिहार में एक अभियान चलाएंगे।
ग्लेशियर के बारे में बताते हुवे बोले:-
उन्होंने कहा कि पहले 145 जून को वर्षा ऋतु की शुरुआत होती थी, लेकिन अब वो बिगड़ गया है। पहले वर्षापात 11 सौ से 15 सौ मिली के बीच मे होती थी। पिछले वर्ष 772 मिली ही बारिश हुई थी।हमलोगों ने 242 प्रखंड को सुखा घोषित किया था।कल से बादल आ रहा है लेकिन थम नहीं रहा है।सीएम ने कहा कि ग्लेशियर कम होते जा रहे हैं। रेगिस्तान बढ़ता जा रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है इसका परिणाम क्या होगा।वृक्ष में ही शक्ति है।अब लोगों को सचेत होना पड़ेगा। अब वज्रपात भी अधिक हो रहा है ।यह सब बिगड़ते पर्यावरण की वजह से हो रहा है। लू को ही देख लीजिए। ये पर्यावरण के असन्तुलन की वजह से हो रहा है।नीतीश कुमार ने खुद इन बातों का जिक्र किया और लोगो को सारी चीजों से रूबरू कराया।अब देखना ये होगा की इसपे अमल कितना कर पाते है या करवा पाते है।क्योंकि सरकारे वादा तो बहुत करती है पर निभा नही पाती।लेकिन यहा देखने वाली बात होगी की नीतीश कुमार ने जितना बोला है उसमें वो कितना कर पाते हैं