अक्षरा सिंह के स्टेज पर आते ही बेकाबू हुए फैन्स , जमकर चली कुर्सियां

बेकाबू हुए फैन्स : बिहार में भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ है। घटना जिला के कल्याणपुर की है जहां कल्याण महोत्सव में अक्षरा सिंह का कार्यक्रम आयोजित था लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये हैं। सभी का इलाज कल्याणपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया।
बेकाबू हुए फैन्स : दो लोगो की हालत खराब
घायलों में दो लोगों को गंभीर हालत में मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया है। कार्यक्रम में भगदड़ मचने से अक्षरा सिंह के स्टेज शो को बीच में ही रोकना पड़ा जिसके बाद दर्शकों ने खूब कुर्सियां तोड़ीं। बिहार एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर विधानसभा के विकास योजनाओ के क्रियावन्यन के लिए विधायक ने दो दिवसीय कल्याण महोत्सव का आयोजन कल्याणपुर दुर्गा मंदिर के पास किया था।
प्रशासन ने बोलने से किया परहेज :
कार्यक्रम स्थल थाना से कुछ ही दूरी पर था। महोत्सव का उद्घाटन 14 फरवरी को पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किया था जिसका शनिवार को समापन होना था। जैसे ही अक्षरा सिंह ने स्टेज पर शो करना शुरू किया उनको देखने के लिए लोगों मे भगदड़ मच गई।
इस दौरान लोग कुर्सियां उठाकर फेंकने और तोड़ने लगे। कल्याण महोत्सव में सरकार के सभी विकास कार्यो का स्टॉल लगा हुआ था। इस संबंध में प्रशासन कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। लेकिन जांच में जुटी हुई है।