जमीनी विवाद मेें जमकर गरजी बंदूकें, तीन लोगों को लगी गोली

जमकर गरजी बंदूकें : बिहार के गोपालगंज में जमीन के पुराने विवाद को लेकर कई राउंड फायरिंग हुई। इस फायरिंग का विरोध करने पर एक पक्ष के दो लोगों को गोली मार दी गई। गोली दोनों युवकों के पैर में लगी है जिन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को गोली लगी है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
जमकर गरजी बंदूकें : खेत मे फायरिंग
घटना नगर थाना के अमवा नकछेद गांव की है। एक पक्ष से दो घायलों में 28 वर्षीय डब्लू पाठक और 35 वर्षीय मुकेश पाठक शामिल हैं। बताया जाता है की दोनों घायल आपस में चाचा-भतीजा हैं। चाचा-भतीजा अपने गन्ने की खेत में मंगलवार को तोड़ाई करवा रहे थे इसी दौरान उनके गांव के ही कुछ लोग हथियार के साथ गन्ने के खेत में आये और आते ही ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी।हथियारबंद लोगों ने पहले खेत में खड़ी टायर गाड़ी को फायरिंग कर क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर करीब 20 राउंड इधर उधर फायरिंग की। इस फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे जबकि अपने खेत में गन्ना तोड़ रहे दो लोगों को भी गोली मार द गई। ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि :
इस घटना में दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को गोली लगी है। गोली लगने से घायल व्यक्ति का नाम सत्येन्द्र पाठक है जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येन्द्र पाठक को गोली उनके पेट में लगी है।
बहरहाल इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सुचना मिलते ही नगर थाना पुलिस की एक टीम अमवा गांव में कैंप कर रही है।सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने कहा कि जमीनी विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी की सूचना मिली थी। जिसकी जांच करने वो खुद गए थे। वहां गोलीबारी में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। अभी इस मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-