डॉक्टर प्रियंका रेड्डी रेप केस के बाद बिहार की बेटियों ने उठायी आवाज़

आखिर हमारे देश में चल क्या रहा है? क्या ऐसे ही दुष्कर्म होते रहेंगे और ये अपराधी खुलेआम घूमते रहेंगे? हैदराबाद में डॉक्टर प्रियंका रेड्डी रेप केस यानी उनके दुष्कर्म के बाद से देश की हर लड़कियों के अंदर क्रोध बढ़ गया है। यह कोई पहला केस नहीं है, हमारे देश हर रोज हजारों लड़कियों का रेप करके उन्हें ज़िंदा मार दिया जाता है। दिल्ली में निर्भय काण्ड होने के बाद आज इस काण्ड ने पुरे देश को दुखी कर दिया है। बिहार के बक्सर में भी ऐसे ही एक घटना हो गयी। यहाँ भी एक लड़की के दुष्कर्म के बाद उसे ज़िंदा जला के मार दिया गया। इस घटना के बाद देश की हर लड़की अब इन्साफ मांग रही है। गुस्सा इतना की छात्राओं से लेकर महिलाएं तक सड़क पर उतर आई हैं। पटना में भी छात्राओं व महिलाओं ने दरिंदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। अब आखिर कब तक ये सब होते ही रहेगा।
डॉक्टर प्रियंका रेड्डी रेप केस ने महिलाओं को किया आक्रोशित
दुष्कर्म की वारदात को बढ़ता देख पटना में मंगलवार को छात्राओं व महिलाओं ने एक साथ काफी देर तक प्रदर्शन किया। यहाँ सड़क पर उतरी छात्राओं व महिलाओं ने डांकबगला चौराहे से लेकर रेडियो स्टेशन होते हुए फ्रेजर रोड तक प्रदर्शन मार्च निकाला। इसमें स्कूली छात्राओं के साथ ही बिहार घरेलू कामगार यूनियन, एएस डब्ल्यू, ऐपवा मेक ए न्यू लाइफ, बिहार महिला समाज, शक्तितवर्धनी संगठनों के साथ समाज सेविका, कई महिला संगठनों ने हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने सरकार को इन घटनाओं पर सोचने और जल्द से जल्द पीडि़ता को न्याय दिलाने की बातों का जोर दिया। अब सरकार को ही इसका उपाए निकालना है।
यह भी पढ़ें- बिहार के नालंदा में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार से उठी तीन की अर्थी
कब रुकेगा अत्याचार?
देश के किसी भी कोने में दुष्कर्म हो दुखी पूरा देश होता है। ऐसे ही प्रदर्शनी में मौजूद निवेदिता शकील ने बताया कि हैदाराबाद हो या बक्सर, दोनों जगहों की घटनाएं शर्मनाक हैं। बात केवल बक्सर या हैदराबाद की ही नहीं है, पूरे देश में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसकी अब केवल निंदा करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि महिलाओं की रक्षा के लिए अब सरकार को कोई ठोस कदम उठाना होगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलानी होगी। हर लड़कियों का यही कहना है ऐसे दरिंदों को समाज के सामने सजा देना चाहिए। तभी ऐसे अपराध रुकेगा वरना तो ये आये दिन बढ़ता नजर आ रहा है। प्रदर्शन करती महिलाओं ने कहा कि हमें तो अब इन घटनाओं को देखकर लगता है कि सरकार हम महिलाओं को सुरक्षित देखना ही नहीं चाहती है। आपको क्या लगता है इसे कैसे रोका जा सकता है?