सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीएम नीतीश ने दी दखल, कर दी सीबीआई जांच की सिफारिश

सुशांत सिंह राजपूत की मर्डर मिस्ट्री दिन प्रतिदिन गहराता ही जा रही है और अब इस केस में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दखल दे दिया है और उन्होंने सुशांत आत्महत्या केस की जांच के लिए सीबीआई की सिफारिश करने की बात कही है। बताते चलें कि इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने सीबीआई जांच की अपील पहले से ही कर रखी है। हालांकि या राज्य सरकार का निर्णय है कि सीबीआई जांच कराई जाए। फिलहाल जब तक जांच की मंजूरी नहीं मिल जाती तब तक बिहार से गई एसआईटी मुंबई में ही रहेगी।
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस नहीं कर रही मदद
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा रहा था कि सुशांत के केस में बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल का काफी अभाव दिखा। और तो और मुंबई पुलिस ने सहयोग न करने की बजाय पटना एसपी सिटी को ही क्वारंटाइन कर दिया उसके बाद लोगों में काफी नाराजगी भी थी।
हालांकि इस मामले पर मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने कहा, हमने देखा बिहार पुलिस एक बड़ी कार में है और उसके बाद एक ऑटो में। उन्होंने हमें कार के लिए नहीं कहा, हमने उन्हें केस के लिए डॉक्यूमेंट मांगे। हमने उनसे कहा यह हमारा अधिकार क्षेत्र हैं। परमवीर सिंह ने आगे बताते हुए कहा उन्हें यह साझा करना चाहिए कि कैसे वह हमारे अधिकार क्षेत्र में आ गए हम इसकी जांच के लिए कानूनी राय ले रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में यह पता चला कि सुशांत ने आत्महत्या की थी जिसे कई साक्ष्य भी मिले। लेकिन उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसके कारण क्या था और इसका खुलासा किया जाने के लिए लोगों से पूछताछ चल रही है। इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जो कि मुख्य आरोपी मानी जा रही है उसकी गिरफ्तारी की भी तैयारी हो रही है फिलहाल रिया फरार चल रही हैं।