अक्षरा सिंह का छठ गीत, गाने में रोती नजर आ रहीं सुपरस्टर

दिवाली के शुभ दिन के बाद अब छठ का महापर्व आने वाला है। इस ख़ास पर्व के लिए अक्षरा सिंह का छठ गीत भी आ गया है। छठ में भोजपुरी लोकगीत न हो तो छठ अधूरा सा लगता है। इस बार भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का बहुत ही सुन्दर गीत ‘रोवेले बंझिनियाँ’ आ रहा है, जिसमें वे खुद अभिनय करती भी नजर आयीं हैं। अक्षरा सिंह गाने में काफी सुन्दर लग रही हैं। उनका यह गाना एक बंझा औरत की कहानी को दर्शाता है।
अक्षरा सिंह का यह गाना एक बांझ औरत के जीवन पर आधारित है, एक ऐसी औरत जिसे हर वक़्त ससुराल के ताने सुनने पड़ते हैं। यह सब झेल के परेशान और दुखी महिला छठी मईया से संतान न होने के दुख और संतान की प्राप्ति के लिए गुहार लगाती हैं। इसमें अक्षरा सिंह रोती नजर आईं, जो काफी हर्ट टचिंग है। उनकी एक्टिंग लाजवाब है। ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ सच में हो रहा है।
अक्षरा सिंह का छठ गीत ‘रोवेले बंझिनियाँ’
इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। अक्षरा सिंह का गाना ‘रोवेले बंझिनियाँ’ इस साल की एक्सक्लूसिव है। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है और म्यूजिक घुंघरू जी का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष यादव हैं और कोरियोग्राफर राम देवन हैं। यह गाना आज ही अक्षरा सिंह ऑफिशियली यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की लिरिक्स आपको बहुत पसंद आएगी।
यह भी पढ़ें- खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आये
काफी लम्बे समय के बाद डायलॉग के साथ गाना है। इस गाने में शुरुआत ही डॉयलॉग के साथ हुई है। वहीं, अक्षरा सिंह ने इस गाने को लेकर कहा कि छठ मईया अपने सभी भक्तों के दुख को हर लेती हैं। ऐसे में एक दुखयारी जो बांझ है, उसकी पीड़ा को हमने इस गाने के जरिये छठी मैया तक पहुंचाने की कोशिश की है। मुझे पूरा यकीन है यह गाना लोगों को खूब पसंद आयेगा। अक्षरा सिंह के चाहने वालों की कमी तो है नहीं तो गाना तो सुपरहिट होना ही है।