वृद्धा को जिन्दा जलाया, पड़ोसी ने दी थी जान से मार देने की धमकी- जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाने के महंथ मनियारी गांव में मंगलवार की देर रात एक वृद्धा को जिन्दा जलाया गया है। वृद्ध महिला 60 वर्षीय कृष्णा देवी थी जिसे अपराधियों ने खाट से बांध कर जिन्दा जला दिया है। मृतिका कृष्णा देवी के घर में सिर्फ वो और उनके 65 वर्षीय पति विश्वनाथ ठाकुर थे। जिस समय ये घटना हुई पति विश्वनाथ बाहर दरवाजे पर कोठरी में सो रहे थे और कृष्णा देवी अंदर बरामदे में खाट पर सोई हुई थी। कृष्णा का पूरा शरीर जल कर राख हो गया था, बस उनका आधा पैर बचा हुआ था। वृद्धा को जलाते ही अपराधी उनका पेटी-बक्सा खोल कर गहने और रूपए साथ ही कई कीमती सामान व कागजात लूट ले गए।
वृद्धा को जिन्दा जलाया, पति विश्वनाथ ने बताया कारण
घटना की पूरी जानकरी पति विश्वनाथ ने पुलिस को दी और शिकायत दर्ज करवाई है। एफआईआर में पड़ोस की मीरा देवी और उसके पुत्र सोनू कुमार को आरोपित किया है। पति विश्वनाथ ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले 12 हजार रूपए का धान बेचा था। उसी दिन पुरे बारह हजार और मोबाइल चोरी हो गया। इसपर हमने पड़ोस के मीरा देवी के बेटे सोनू पर शक किया तो वो लोग झगड़ने लगे। उसके बाद मंगलवार को दिन में जान से मार देने कि धमकी दी थी। इसलिए आरोप दोनों पर लगाया जा रहा है। मृतका के दो बेटे हैं, दोनों नॉएडा में सोनिया गाँधी के दामाद रॉबर्ट वार्ड की कंपनी में नौकरी करते हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रेन के वेंडरों को मिलेगी ट्रेनिंग, अब नहीं सुनने को मिलेगा ‘चाय-चाय’
इस पुरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर कृष्णा देवी थी उसकी छत छप्पर की है, लेकिन शव जलने पर आग छप्पर में नहीं लगी है। धुंएं से छप्पर और दिवार पूरी तरह काली हो गयी है। शक के डेयरें में आये पड़ोसी मीरा देवी और उसके बेटे सोनू पर डीएसपी मुरारी प्रसाद ने केस किया है। पुलिस ने एकको हिरासत में भी लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। कृष्णा देवी की मौत के बादपति विश्वनाथ का बुरा हाल हो गया है। उनके बुढ़ापे का सहारा ही अब इस दुनिया में नहीं रहा।