रानी चटर्जी का जन्मदिन, कई एक्ट्रेस ने किया विश और दी ढेरों बधाईयां

भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और क्वीन के नाम से फेमस रानी चटर्जी का जन्मदिन आज है। आज रानी 30 साल की हो गयी हैं। आज उनके इस ख़ास दिन पर भोजपूरी सिनेमा के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी और उनकी तारीफ में किसी ने कुछ न कुछ लिखा। इंडस्ट्री की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रानी चटर्जी को बर्थडे विश किया है। इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया और लिखा, ‘हाय रे हॉटनेस! हमारी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस रानी चटर्जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभमकामनाएं। बहुत सारा प्यार और दुआएं।’ इस मैसेज के साथ उन्होंने रानी चटर्जी की एक हॉट अंदाज वाली तस्वीर शेयर की है। रानी चटर्जी उस तस्वीर में वाकई बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही हैं।
रानी चटर्जी का जन्मदिन , मिली ढेरों बधाईयां
आम्रपली दुबे के साथ ही साथ रानी चटर्जी के बेस्ट फ्रेंड और भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी बड़े ही ख़ास अंदाज में उन्हें बधाई दी है। अंजना सिंह ने रानी चटर्जी के साथ वाली कई तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अंजना सिंह ने लिखा है, ‘सोचती हूं कि जब हम दोनों साथ थे तब मेरे चेहरे पर खुशी रही है। मेरी सबसे प्यारी दोस्त को बर्थडे की शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करती हूं ये आने वाला साल पहले से भी ज्यादा खुशी से भरा हो।’ दोनों ही तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर छठ पूजा हादसा : मृतकों की संख्या 3 हुई, सरकार द्वारा 4 लाख रुपये मुहावज़े का एलान
रानी चटर्जी के ख़ास पल
- भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का रियल नाम मिर्ज़ा शेख है।
- छोटी सी उम्र से ही वो भोजपुरी की एक्ट्रेस बन गयी थीं। इन्हे साल 2003 में जब 10वीं क्लास में थीं तभी उन्हें भोजपुरी फिल्म का ऑफर आया था।
- रानी चटर्जी ने साल 2004 जब वो 14 साल की थीं तभी उन्होंने ने भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला में डेब्यू किया था।
- डिरेक्टर अजय सिंह ने उन्हें उनकी पहली फिल्म के समय ही रानी नाम दिया था।
- रानी को साल 2013 में 6ठें भोजपुरी अवार्ड में फिल्म नागिन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला।
- इन्हे साल 2017 में दादा साहेब फालके फाउंडेशन ने बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया।
- इस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ने साल 2019 तक में 300 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्में की हैं।
- ये भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पंजाबी फिल्म आसरा में लीड रोल किया।
- रोहित शेट्टी के रियलिटी स्टेंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी में रानी एंट्री करने वाली पहली भोजपुरी एक्ट्रेस बनी।
- रानी को पिछले महीने दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड क्वीन ऑफ द भोजपुरी सिनेमा से सम्मानित किया गया।
- अपनी मेहनत और लगन से आज ये इस मुकाम पर पहुंची हैं। इनकी खुद की अपनी पहचान है।
बिहार की राजनीति, मनोरंजन, जीवनशैली, खेल इत्यादि से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ बिहार एक्सप्रेस पर