काजल राघवानी के दीवाने हुए खेसारी, ‘आहो एह ओरिया’ में दिखा इनका अंदाज़

भोजपुरी कि खूबसूरत सुपरस्टार काजल राघवानी के दीवाने हुए खेसारी लाल यादव। भोजपुरी सिनेमा में इनकी स्टारर फिल्म नागदेव का एक बहुत ही फेमस सॉन्ग आहो एह ओरिया इन दिनों काफी सुना जा रहा है। इस बेहतरीन सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस सॉन्ग में दोनों ने धमाल मचा दिया है। इन दोनों का रोमांस और केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने के म्यूजिक में भी कोई कमी नहीं है। गाना ऐसा है कि सुनते ही नाचने को मन कर जायेगा।
आहो एह ओरिया में काजल राघवानी के दीवाने हुए खेसारी
रोमांस और केमिस्ट्री के साथ ही साथ इनका लुक भी गाने में काफी शानदार है। इस गाने में खेसारी ने ब्लू कलर कि धोती कुरता पहना है जिसमे वो काफी अच्छे दिख रहे हैं जबकि काजल राघवानी ने ब्लू साड़ी पहनी हैं जिमसे वो बहुत ही खूबसूरत और बोल्ड लग रही हैं। गाने में डांस करते वक़्त उनके मूव्स देखने लायक हैं। उनकी अदाओं का तो क्या ही कहना जिसने हर किसी को पागल किया है। इस रोमांटिक सॉन्ग के जरिए वह खेसारी लाल यादव को अपने साथ सोने के लिए कह रही हैं, जबकि वह मना कर रहे हैं। सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। इस सॉन्ग के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं। सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही धांसू हैं। जिसे सुन के हर किसी के पैर थरथराने लगेंगे।
कई बार सुना गया यह सॉन्ग
भोजपूरी फिल्म नागदेव का ये सॉन्ग कई बार सुना गया है। सॉन्ग ही बल्कि फिल्म भी सुपरहिट थी। दर्शकों ने फिल्म को भी काफी पसंद किया है। इस फिल्म में एक ईच्छादारी नागिन कि कहानी दिखाई गयी है जिसे दर्शकों ने काफी एन्जॉय किया। इसकी कहानी और म्यूजिक दोनों ही शानदार हैं। यह फिल्म देव पांडेय द्वारा डायरेक्ट कि गयी है।