KBC के हॉट सीट पर पहुंचा एक और बिहारी, जीते एक करोड़ रुपए

हॉट सीट पर पहुंचा बिहारी : चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में बिहारियों का जलवा कायम है। साल 2019 के सीजन में बिहार से दूसरे शख्स को करोड़पति बनने का गौरव हासिल हुआ है।और मान सम्मान बढ़ाया है बिहार का। कौन बनेगा करोड़पति में मधुबनी के गौतम कुमार झा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 1 करोड़ रुपए जीता है। गौतम बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड स्थित गंगद्वार गांव के रहने वाले हैं। गौतम के पिता अरविंद कुमार झा मधुबनी में वरिष्ठ वकील हैं। उन्हें अपने बेटे की सफलता पर नाज है। अरविंद कुमार झा का कहना है कि उनके बेटे ने अपनी प्रतिभा की बदौलत ना सिर्फ मधुबनी बल्कि पूरे बिहार का मान-सम्मान बढ़ाया है।गौतम की मां का कहना है कि वो बचपन से ही काफी मेधावी रहे हैं। मधुबनी के रामकृष्ण महाविद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद देहरादून और आईआईटी धनबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले गौतम कुमार झा पेशे से रेलवे में इंजीनियर हैं।
हॉट सीट पर पहुंचा बिहारी : ससुराल में भी खुशी के लहर :
गौतम फिलहाल वो पश्चिम बंगाल के आद्रा में पोस्टेड हैं। केबीसी में गौतम के परचम लहराने की खबर मिलने के बाद गौतम के परिजनों के साथ ही मधुबनीवासियों में भी खासा उत्साह है। कौन बनेगा करोड़पति प्रोग्राम में गौतम के एक करोड़ जीतने वाले एपिसोड का प्रसारण 14 और 15 अक्टूबर को होना है।लोग बेसब्री से उस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। आप को ये भी बता दे की खुशी सिर्फ गौतम के घर पे ही नही है बल्कि उनके ससुराल में भी है। गौतम की उपलब्धि पर उनके नाते-रिश्तेदार भी काफी खुश हैं। मधुबनी के कैटोला गांव स्थित उनके ससुराल में जश्न का माहौल है,उनके ससुर अरुण कुमार ठाकुर,जो कि मधुबनी के जेएन कॉलेज में मैथिली के प्रोफेसर हैं। उन्हें अपने दामाद की कामयाबी पर गर्व है,उनका कहना है कि मधुबनी ज्ञान की भूमि रही है,और उनके दामाद ने अपनी विद्वता से एक बार फिर इस बात को साबित कर दिखाया है।
लोग कर रहे है शो का बेसब्री से इंतेजर :
मालूम हो कि टीवी के इस बहुचर्चित टीवी शो के इस सीजन का पहला करोड़पति बिहार के जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज बने थे। ये पहला मौका है जब केबीसी के किसी सीजन में एक साथ बिहार के दो लोगों ने इतनी रकम जीती हो। हालांकि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन के इस टीवी शो में सुशील कुमार करोड़पति बन चुके हैं। कौन बनेगा करोड़पति प्रोग्राम में गौतम के एक करोड़ जीतने वाले एपिसोड का प्रसारण 14 और 15 अक्टूबर को होना है। जिसका लोग बेसब्री से उस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। गौतम के दोस्त,परिवार और पूरे जिले के लोगों को इस एपिसोड का इंतजार है।
आगे की खबरें भी जरूर पढ़ें….